logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: ACB की बड़ी कार्रवाई, 30 हज़ार रूपए की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गया एएसआई


नागपुर: शहर में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB)ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एमआईडीसी थाने में तैनात सहायक पुलिस उपनिरीक्षक रवींद्र मनोहर साखरे (54) को 30,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी एक 31 वर्षीय डॉक्टर की शिकायत पर की गई, जिनके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज था।

जांच की जिम्मेदारी एएसआई साखरे को सौंपी गई थी, जिन्होंने मामले को रफा-दफा करने के लिए डॉक्टर से रिश्वत की मांग की। जब डॉक्टर ने पैसे देने में असमर्थता जताई, तो साखरे ने उन्हें गिरफ्तारी की धमकी दी। इसके बाद डॉक्टर ने एसीबी से संपर्क किया।एसीबी एसपी दिगंबर पुरंदरे और डीवाईएसपी रोशन यादव के मार्गदर्शन में गुरुवार को जाल बिछाया गया।

डॉक्टर ने साखरे से मुलाकात की और जैसे ही रिश्वत की रकम साखरे के हाथ में आई, एसीबी की टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों के अनुसार, साखरे पहले भी बेलतरोड़ी थाने में पैसों की वसूली को लेकर विवादों में रहे हैं।

उनके खिलाफ भ्रष्टाचार प्रतिबंधक कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।इस कार्रवाई में इंस्पेक्टर आशीष चौधरी, हेड कांस्टेबल अस्मिता मल्लेवार, वंदना नगराले और अन्य अधिकारी वर्षा मते, अनिल बहिरे, प्रफुल भातुलकर, होमेश्वन वाइलकर और विजय सोलंकी शामिल थे।  

देखें वीडियो: