logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: शहर में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, 20 लाख की रिश्वत लेते NHAI अधिकारी अरविन्द काले को किया गिरफ्तार


नागपुर: केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने लंबित बिलों को मंजूरी देने के लिए कुल राशि में से 20 लाख रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के एक वरिष्ठ अधिकारी अरविंद काले को नागपुर से गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने इस मामले में भोपाल सहित नागपुर के ठिकानो पर रेड मारी थी। 

गिरफ़्तारी अधिकारी अरविंद काले राजमार्ग प्राधिकरण में महाप्रबंधक के पद पर कार्यरत है। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी अधिकारी ने लंबित बिलों को जारी करने के लिए कंपनी से 20 लाख की रिश्वत मांगी थी। इसकी शिकायत सीबीआई में की गई। शिकायत के आधार पर सीबीआई ने जाल बिछाया और आरोपी अधिकारी को उसके रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।

वहीं इस मामले में सीबीआई ने आरोपी के नागपुर और भोपाल के ठिकाने पर रेड भी मारी। जहाँ से रिश्वत के 20 लाख नगद सहित 45 लाख रूपये बरामद किये। सीबीआई ने इस मामले में आरोपी अधिकारी काले सहित 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

देखें वीडियो: