logo_banner
Breaking
  • ⁕ चंद्रपूर कैंसर अस्पताल पर साइबर हमला; डेटा लॉक कर करोड़ों की फिरौती की मांग ⁕
  • ⁕ DRI नागपुर की बड़ी कार्रवाई, 2 करोड़ रुपये का 522 किलो से अधिक गांजा जब्त किए; दो लोग गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Gondia: कलपाथरी में बाघ के हमले में युवक की मौत, बकरियों के लिए चारा लेने जंगल गया था मृतक ⁕
  • ⁕ Amravati: पेपर लीक मामले को लेकर अमरावती में NSUI का मशाल मार्च; शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग ⁕
  • ⁕ MLC Election: नामांकन वापस लेना शैलेश अग्रवाल और साहेबराव कांबले को पड़ा भारी, कांग्रेस ने दोनों नेताओं को पार्टी से किया निष्काषित ⁕
  • ⁕ विदर्भ में मौसम का यू-टर्न: अमरावती, वर्धा और चंद्रपुर समेत कई जिलों में 'ऑरेंज अलर्ट'; 40km की रफ्तार से आंधी और भारी बारिश की चेतावनी ⁕
  • ⁕ PF ब्याज पर बड़ा अपडेट: 'घोषणा' से 'जेब' तक का सफर; जानें जून-जुलाई में आपके खाते में क्या होने वाला है! ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

Nagpur: वन विभाग की बड़ी कार्रवाई सागवान से भरे ट्रक को पकड़ा


नागपुर: वन विभाग के हिंगना परिक्षेत्र टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सागवान से भरा हुआ ट्रक पकड़ा। वन विभाग ने मामला दर्ज कर आगे की जाँच कर रही है। 

मिली जानकारी के अनुसार, वन विभाग की हिंगना परिक्षेत्र टीम 9 अगस्त की रात गश्त पर थी। इस दौरान उन्हें लकड़ी से भरा एक ट्रक जाते हुए नजर आया। शक होने पर टीम ने ट्रक को रोका और जांच की, जिसमें पता चला कि ट्रक में सागवान की लकड़ी भरी हुई है।

चालक से दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह उन्हें पेश करने में असफल रहा। इसके बाद वन विभाग ने दो लाख रुपये से अधिक मूल्य की सागवान लकड़ी समेत ट्रक को जब्त कर लिया। फिलहाल वन विभाग इस मामले की जांच कर रहा है।