logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: चोरों का बड़ा कारनामा, वाहन में उठा ले गए एटीएम मशीन, भानेगांव की घटना


नागपुर: पाराशिवनी में चोरों ने भानेगांव टी प्वाइंट से 200 मीटर दूर स्थित एक एटीएम मशीन ही चोरी कर ली. यह घटना बुधवार सुबह पांच बजे के करीब सामने आई. भानेगांव में व्यस्त राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित एटीएम मशीन चोरी की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. 

भानेगांव के राष्ट्रीय राजमार्ग पर नीलेश राऊत का घर है. उनके घर के बाहर दो सीसीटीवी कैमरे लगे हैं. घर के सामने आंगन में वकारंगी कंपनी की एटीएम मशीन है. मंगलवार की रात करीब डेढ़ बजे पारशिवनी मार्ग की ओर से एक सफेद चारपहिया वाहन नीलेश राउत के घर के पास रुका. कार से तीन लोग उतरे और एटीएम मशीन के पास पहुंचे। वाहन से उतरे तीनों लोगों ने एटीएम मशीन कक्ष में लगे सीसीटीवी कैमरे पर काला पेंट छिड़क दिया। यही नहीं, चोरों ने नीलेश राउत के घर में लगे कैमरे को बंद करने के लिए उसका तार काट दिया. सौभाग्य से यह तार कैमरे से जुड़ा नहीं था.  

इसके बाद तीनों चोर एटीएम रूम में गए और एटीएम मशीन उठाकर चार पहिया वाहन में लाद ली। वाहन में पहले से ही एक ड्राइवर बैठा हुआ था. चोर एटीएम मशीन को वाहन से पारशिवनी की ओर ले गए। इस तरह की सारी चोरी नीलेश राऊत के घर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. बुधवार सुबह पांच बजे मॉर्निंग वॉक पर जाते समय एटीएम मशीन नहीं दिखी। नीलेश ने 112 पर कॉल कर एटीएम मशीन चोरी होने की सूचना पुलिस को दी. 

नवंबर में नीलेश राऊत ने वकरांगी कंपनी से एटीएम मशीन की एजेंसी ले ली थी। नीलेश राऊत कमीशन पर एटीएम मशीन की ट्रे में पैसे डालने, मशीन के रख-रखाव और मरम्मत की सेवा दे रहे हैं। मंगलवार को नीलेश राऊत ने एटीएम मशीन की ट्रे में 172000 रुपये डाले थे. ग्राहकों ने एटीएम से 129700 रुपये निकाले और मशीन में 42300 रुपये बचे थे। एटीएम मशीन की कीमत 210000 है. चोरों ने एटीएम मशीन और उसमें मौजूद नकदी ऐसी कुल 2,52,300 रुपये का सामान चोरी कर लिया। नागपुर ग्रामीण की स्थानीय अपराध शाखा और खापरखेड़ा पुलिस आरोपियों की तलाश के लिए पाराशिवनी पुलिस स्टेशन की सीमा में तलाशी अभियान चला रही है।