logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur : इमामवाड़ा थाना क्षेत्र में बाइक और आईफोन चोरी, शातिर आरोपी गिरफ्तार


नागपुर: शहर के इमामवाड़ा थाना क्षेत्र में सड़क किनारे आराम कर रहे युवक की बाइक और आईफोन चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज पाए गए हैं।जानकारी के अनुसार, 27 वर्षीय अभिजीत कोरे, जो कुकड़े लेआउट निवासी है और डेकोरेशन का काम करता है, 29 अगस्त की रात काम से लौटते समय टीवी वार्ड के पास अचानक तबीयत बिगड़ने पर सड़क किनारे ही रुक गया और नींद लग गई।

इसी दौरान उसकी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और डिक्की में रखा आईफोन चोरी हो गया। अभिजीत की शिकायत पर इमामवाड़ा पुलिस ने जांच शुरू की।  गुप्त जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने जयंती मैदान, रामबाग परिसर में दबिश देकर आरोपी प्रणय उर्फ़ बढ़या सूरज चौहान को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से चोरी की मोटरसाइकिल और आईफोन बरामद कर लिया गया है।

पुलिस की जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ चोरी, डकैती और मारपीट के आठ से अधिक गंभीर मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस अब आगे की जांच कर रही है।