logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur:  कन्हान नदी में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, परिसर में मची हड़कंप , पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा


नागपुर: कामठी छावनी क्षेत्र के गाडेघाट परिसर में मंगलवार शाम कन्हान नदी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव दिखाई देने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर जुने कामठी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जवानों ने पानी में उतरकर शव को बाहर निकाला।

मंगलवार शाम के समय गाडेघाट क्षेत्र में कुछ नागरिक नदी के किनारे गए थे, तभी उन्होंने कन्हान नदी में एक शव को तैरते हुए देखा। इसकी जानकारी तुरंत जुने कामठी पुलिस को दी गई। बारिश के चलते पूरे दिन शहर में आवाजाही कम थी, जिससे शुरुआत में घटना पर किसी का ध्यान नहीं गया।

पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जवानों ने खुद नदी में उतरकर शव को बाहर निकाला। इसके बाद शव को कामठी उप-जिला अस्पताल ले जाया गया।जुने कामठी पुलिस की ओर से मृतक की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, हिंगना क्षेत्र से एक व्यक्ति लापता है और पुलिस इस शव का उस गुमशुदगी से संबंध है या नहीं, इसकी जांच कर रही है।