logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: चलती बस का ब्रेक हुआ फेल, चार दोपहिया को रौंदते हुए बाउंड्री से टकराई


नागपुर: राज्य परिवहन निगम की बसें रख रखाव के आभाव में जर्जर होती जा रही है। बुधवार को वर्धमान नगर डिपो की एक बस चलते चलते अचानक ब्रेक फेल हो गया। बस पार्किंग में खड़ी चार दोपहिया को टक्कर मारते हुए सुरक्षा दिवार से जा टकराई। इस हादसे में चालक बाल बाल बच गया। यह दुर्घटना सुबह साढ़े आठ बजे वर्धमान नगर डिपो के अंदर हुई।

मिली जानकारी के अनुसार, वर्धमान नगर डिपो से बुधवार सुबह बस क्रमांक एमएच 14 बीटी 1253 देवरी जाने के लिए निकली। जैसे ही चालक ने बस को बाहर निकाल रहे थे, बस का ब्रेक नहीं लगा। और डिपो के अंदर पार्किंग में खड़ी गाड़ियों को टक्कर मारते हुए सुरक्षा दिवार से जा टकराई। गनीमत यह रही की इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। 

इस हादसे में बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। छत पर लगी टीन की चादर ड्राइवर के सिर पर गिर गई। हालाँकि, ड्राइवर ने खुद को बचा लिया। इस हादसे में बस और वहां खड़ी गाड़ियों को बड़ा नुकसान हुआ है। 

ख़राब गाड़ियों के कारण यात्रियों सहित लोगों चालक सहित परिचालक को बेहद मानसिक और शारीरिक तौर पर प्रताड़ित होना पड़ रहा है। बिना रख रखाव वाली बसों को सड़क पर दौड़ने के कारण एसटी कर्मचारियों में रोष का माहौल है।