logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: बहन को पूर्व प्रेमी कर रहा था परेशान, भाई ने दोस्तों के साथ मिलकर उतारा मौत के घाट


नागपुर: ब्रेअकप होने के बाद भी युवती का पूर्व प्रेमी उसे शादी के लिए लगातर परेशान कर रहा था। युवती के इस बात की जानकारी अपने भाई को दी। भाई ने युवक को समझाया, लेकिन इसके बावजूद पूर्व प्रेमी उसे परेशान करता रहा। इसको लेकर युवती के भाई ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर युवक पर हमला कर दिया। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां आज बुधवार को उसकी मौत हो गई। वहीं इस मामले में अजनी पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 
 
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक 29 वर्षीय रमा नगर निवासी निखिल उके बताया जा रहा है जबकि आरोपियों में हिमांशु मून अंकित वाघमारे और विशाल फुलमालि का समावेश है। दरअसल आरोपी हिमांशु मून की बहन के पिछले 3 साल से निखिल उके के साथ प्रेम संबंध थे। ये दोनों आपस में शादी भी करने वाले थे। परंतु कुछ दिन पहले ही इनका आपस में संबंध विच्छेद हो गए और युवती ने शादी करने से इनकार कर दिया। 
 
बावजूद इसके निखिल उसे शादी करने के लिए बार-बार दबाव बनाना था। यह बात युवती ने अपने भाई हिमांशु को बताई थी। बीती रात हिमांशु ने फोन कर निखिल को समझाने के लिए घर के पास ही बुलाया था। उसी दौरान उनका आपस में झगड़ा हो गया और इसी झगड़े में हिमांशु ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर निखिल पर तेजधार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए। 
 
हालांकि घायल निखिल तब हिमांशु के घर पहुंच गया और जिसके बाद उसकी गर्लफ्रेंड ने ही इस घटना की जानकारी निखिल की मां और पुलिस को दी थी। निखिल के दोस्तों ने उसे इलाज के लिए मेडिकल अस्पताल में दाखिल करवाया जहां इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई। इस घटना की शिकायत मिलने के बाद हालांकि पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और आगे की जांच कर रही है।