logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur: प्रेम जाल में फंसा बस ड्राइवर ने नाबालिग छात्रा को लेकर भागा, पुलिस ने किया रेस्क्यू; आरोपी गिरफ्तार


नागपुर: नागपुर के जरिपटका पुलिस थाना अंतर्गत एक स्कूल बस चालक स्कूल में ही पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा को अपने प्रेम जाल में फंसा कर भग कर ले गया था। इस मामले की शिकायत मिलने के तुरंत बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए नाबालिक बच्ची को रेस्क्यू कर आरोपी चालक को गिरफ्तार किया है और आगे की जांच कर रही है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी कुणाल गायकवाड है जिसके खिलाफ इससे पहले भी मारपीट के मामले दर्ज हैं। नाबालिक बच्ची 14 वर्ष की है और एक निजी स्कूल में पढ़ती है। उसी स्कूल में आरोपी कुणाल बस का ड्राइवर है। बताया जा रहा है कि कुणाल ने स्कूल  लाने ले जाने के दौरान नाबालिक बच्ची को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया था और तीन दिन पहले ही वह उसे अपने साथ भगा कर  ले गया था।

इस मामले की शिकायत बच्ची के परिजनों ने जरिपटका पुलिस थाने में दर्ज करवाई थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी कुणाल गायकवाड को ढूंढ कर गिरफ्तार किया है और उसके कब्जे से बच्ची को भी रेस्क्यू किया है। बताया जा रहा है कि करीब 2 दिन तक आरोपी कुणाल बच्ची को शहर के अलग-अलग जगह पर लेकर गया था। हालांकि पुलिस ने इन दोनों का ही मेडिकल जांच करवाई है। आरोपी के खिलाफ पोस्को को और छेड़खानी की विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।