logo_banner
Breaking
  • ⁕ 73 लाख किसानों के खातों में 5000 रूपये जमा, CM देवेंद्र फडणवीस बोले- 21 लाख किसानों का कर्जा हुआ माफ़; किसानों के साथ मंत्री मनाएंगे दीपावली ⁕
  • ⁕ सांसद प्रतिभा धनोरकर को श्याम कुमार बर्वे ने मारा थप्पड़! वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप, आलाकमान के पास शिकायत दर्ज ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

Nagpur: हुडकेश्वर में हुई चेन स्नेचिंग की गुत्थी सुलझी, शातिर आरोपी गिरफ्तार


नागपुर: हुडकेश्वर थाना क्षेत्र में हुई चैन स्नैचिंग की वारदात का खुलासा करते हुए  क्राइम ब्रांच के चेन स्नेचिंग विरोधी पथक ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से सोने का लॉकेट, बाइक और मोबाइल  भी बरामद किया है। मां के इलाज के लिए पैसों की जरूरत के चलते ही युवक ने इस वारदात को अंजाम दिया था। 

यह घटना 22 अक्टूबर की सुबह करीब 6:45 बजे मानेवाड़ा स्थित उदयनगर चौक के पास शुभलक्ष्मी मंगल कार्यालय के सामने यह घटना हुई थी। अज्ञात व्यक्ति ने एक महिला की गले से करीब 4 ग्राम का सोने का लॉकेट झपट लिया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शाम तक जांच के दौरान आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 21 वर्षीय संजय गांधी नगर निवासी हर्षल धनराज चौधरी के रूप में हुई है। 

दरअसल इस घटना के समय परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपी दिखाई दिया था और इसी सुराग के आधार पर पुलिस ने उसे दबोच लिया। आरोपी के पास से सोने का चैन, अपराध में इस्तेमाल की गई बाइक और एक मोबाइल फोन सहित ₹1,14,000/ रुपए का माल बरामद किया गया है। 

आरोपी से पूछताछ में उसने अपराध करना स्वीकार किया। उसने पुलिस को बताया कि उसकी मां की तबीयत खराब थी और उसके इलाज के लिए उसे पैसों की जरूरत थी जिसके चलते ही उसने यह आसान रास्ता चुना और रास्ते में अकेली जा रही महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गया था। हालांकि उसका इससे पहले कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। वह प्लॉट खरीदी बिक्री का काम करता है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को माल सहित आगे की कार्रवाई के लिए हुड़केश्वर पुलिस के हवाले किया है ।