logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur: चेन स्नेचिंग गिरोह का भंडाफोड़, 5 मामले सुलझे मुख्य, आरोपी गिरफ्तार


नागपुर: शहर पुलिस की अपराध शाखा को चेन स्नैचिंग के मामले में बड़ी सफलता मिली है। चेन स्नैचिंग विरोधी दस्ते ने जबरन चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किया गया सोना, बाइक और मोबाइल फोन बरामद किया है। साथ ही, चोरी का माल खरीदने वाले एक ज्वेलर को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी कन्हैया नारायण बौराशी (42), गणपति नगर, गोधनी रोड, मानकापुर का निवासी है।

वह बीते दो वर्षों से बेरोजगार था और घर खर्च तथा पत्नी के गुजारा भत्ते के लिए पैसों की जरूरत के चलते अपराधों को अंजाम दे रहा था। पुलिस पूछताछ में उसने नागपुर के बेलतरोडी थाना क्षेत्र में 3 और अजनी थाना क्षेत्र में 2 मामलों सहित कुल 5 चेन स्नैचिंग की वारदातों को कबूला।यह कार्रवाई 22 फरवरी 2025 की शाम करीब 6 बजे हुई चेन स्नैचिंग की घटना के बाद शुरू हुई।

74 वर्षीय जयश्री जयकुमार गाडे मनीष नगर स्थित अपने घर लौट रही थीं, जब अज्ञात बाइक सवार ने उनके गले से करीब 80,000 रूपए की सोने की चेन छीन ली। मामला बेलतरोडी थाने में दर्ज किया गया था।अपराध शाखा की टीम ने तकनीकी विश्लेषण और गुप्त सूचना के आधार पर कन्हैया बौराशी को हिरासत में लिया। उसके पास से ग्रे होंडा शाइन मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।

आरोपी ने बताया कि चोरी का माल साईं ज्वेलर्स, गोधनी रोड, मानकापुर के मालिक अमरदीप कृष्णराव नखाते (42) को बेचा था। पुलिस ने उसके पास से 10.940 ग्राम सोना बरामद किया जिसकी कीमत 1,85,500 आंकी गई है। दोनों आरोपियों को बेलतरोडी पुलिस को सौंप दिया गया है और आगे की जांच जारी है।

इस कार्रवाई को पुलिस उपायुक्त (डिटेक्शन) राहुल माकणीकर और सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध शाखा) अभिजीत पाटील के मार्गदर्शन में मसपोनि मंगला हरडे, पोहवा मनीष बुरडे, संतोष गुप्ता, प्रफुल मानकर, संदीप भोकरे, कुणाल लांगडे और संदीप पडोले की टीम ने अंजाम दिया।