logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर क्राइम की गिरफ्त में भंडारा से चोरी कर भागा आरोपी, 2 घंटे के भीतर ही लगा पुलिस के हाथ


नागपुर: भंडारा के शिवाजी नगर से चोरी की एक वारदात को अंजाम देकर नागपुर की तरफ भागे एक चोर को क्राइम ब्रांच यूनिट 3 की टीम ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में शामिल उसके दूसरे साथी की तलाश भी की जा रही है। भंडारा पुलिस ने आरोपी के कुछ सीसीटीवी फुटेज सांझा किए थे और इन्हीं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे पकड़ा गया। 

नागपुर क्राइम ब्रांच के हाथ लगे इस शातिर चोर  का नाम पीपला फाटा निवासी पंकज श्रवण आकरे  है। 18 मार्च की दोपहर  भंडारा के शिवाजी नगर, केसलवाड़ा परिसर में फरियादी मीणा सुरेंद्र पौनिकर  अपने घर में ताला लगाकर बाहर गई हुई थी। इस दौरान आरोपियों ने उनके घर में सेंधमारी कर दिनदहाड़े सोने -चांदी के आभूषण और नगदी 5 लाख सहित करीब 6 लाख 61 हजार रूपयों का माल चोरी कर लिया था। 

चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों के नागपुर की तरफ भाग जाने की जानकारी भंडारा पुलिस को मिली थी। भंडारा पुलिस ने नागपुर पुलिस से आरोपी के सीसीटीवी फुटेज भी सांझा किए थे।

सीसीटीवी  फुटेज की जांच के बाद आरोपियों की पहचान की गई। पकड़ा गया आरोपी शातिर चोर है और नागपुर शहर में में भी चोरी की कई वारदातों में वह लिप्त है। जैसे ही आरोपी अपने घर पहुंचा पहले से ही ट्रैप लगा कर बैठी क्राइम ब्रांच यूनिट 3 की टीम ने दुपहिया वाहन सहित उसे गिरफ्तार कर लिया। 

पूछताछ में पंकज ने बताया कि उसने अपने साथी आकाश उर्फ गोलू दिलीप रेवड़िया हुड़केश्वर निवासी के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया है।  उसे आगे की कार्रवाई के लिए भंडारा पुलिस के हवाले किया गया है।