logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

शातिर दुपहिया वाहन चोर ग्रिफ्तार, 20 दुपहिया वाहन हुए बरामद


कलमना पुलिस थाना अंतर्गत किराए के कमरे में रहने वाला एक मध्य प्रदेश निवासी शातिर चोर शहर में दुपहिया गाड़ी चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। और विशेष रूप से इस चोर के निशाने पर शहर के मेट्रो स्टेशनों में पार्क की गई गाड़ियां थी। आरोपी की निशानदेही पर क्राइम ब्रांच यूनिट 1 की टीम ने करीब 20 दुपहिया वाहनों को बरामद किया गया है। चोरी के वाहनों को आरोपी मध्य प्रदेश में ले जाकर ठिकाने लगाता था।

शहर के मेट्रो स्टेशनों से दुपहिया वाहन चोरी की कई बार वारदातें हो रही थी। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद क्राइम ब्रांच यूनिट एक की टीम ने जब जांच की तब अधिकांश चोरी की वारदातों में मिले सीसीटीवी फुटेज एक ही आरोपी के होने की बात का पता चला। इसके बाद टीम ने एमआईडीसी परिसर स्थित एक मेट्रो स्टेशन पर ट्रैप लगाया था इसी दौरान आरोपी पुलिस के हाथ लगा। 

पकड़ा गया आरोपी राहुल सुखदेव ठाकरे 37) सातनेर बैतूल, मध्य प्रदेश निवासी बताया जा रहा है जोकि कलमना पुलिस थाने के मिनीमाता नगर में किराए के कमरे में रह रहा था। आरोपी की निशानदेही पर नागपुर शहर सहित ग्रामीण भागों से चुराई गई करीब 20 दुपहिया वाहन पुलिस के हाथ लगे हैं, जिनकी कीमत करीब साढ़े 12 लाख रुपए बताई जा रही है। 

आरोपी ने शहर के प्रताप नगर, एमआईडीसी, लकड़गंज हुड़केश्वर, नंदनवन ,यशोधारा नगर और ग्रामीण के वरुण, कलमेश्वर और नरखेड से दुपहिया वाहनों को चुराने की बात कबूल की है। जांच में पता चला कि आरोपी मेट्रो स्टेशनों में पार्क की गई गाड़ियों को डुप्लीकेट चाबियां की मदद से चुराता था और उन्हें मध्य प्रदेश में ले जाकर ठिकाने लगा देता था।

आरोपी के खिलाफ इससे पहले भी वाहन चोरी के मामले दर्ज होने की जानकारी है। आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई के लिए बेलतरोड़ी पुलिस के हवाले किया गया है।