logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर क्राइम ब्रांच ने एमडी ड्रग्स मामले में अपराधी को किया गिरफ्तार


नागपुर:  क्राइम ब्रांच की एंटी नारकोटिक्स सेल ने ड्रग तस्करी से जुड़े वांछित अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी राहुल उर्फ बाटल्या बहादुरे को एमडी ड्रग्स के साथ पकड़ा गया और आगे की कार्रवाई के लिए गिट्टीखदान पुलिस के हवाले कर दिया गया।

क्राइम ब्रांच की एंटी नारकोटिक्स सेल को सूचना मिली थी कि गिट्टीखदान पुलिस थाने का वांछित अपराधी राहुल एमडी ड्रग्स की तस्करी की योजना बना रहा है। इस जानकारी के आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम ने गायत्री नगर कॉलोनी में जाल बिछाकर राहुल को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से 12 ग्राम मेफेड्रॉन (एमडी) नामक ड्रग बरामद हुई।

पूछताछ के दौरान राहुल ने खुलासा किया कि उसने यह ड्रग लुंबिनी नगर निवासी सोहेल से खरीदी थी। इस जानकारी के आधार पर सोहेल के खिलाफ भी गिट्टीखदान पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है, और पुलिस उसकी संलिप्तता की जांच कर रही है।

राहुल बहादुरे मूल रूप से वर्धा का रहने वाला है और लंबे समय से ड्रग तस्करी के धंधे में सक्रिय है। वह वर्धा में एमडी ड्रग्स तस्करी के एक मामले में पहले से ही पुलिस को वांछित था। उसके खिलाफ ‘तडीपार’ की कार्रवाई भी की गई थी, जिसके तहत उसे वर्धा से निष्कासित किया गया था। पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि राहुल पर ड्रग तस्करी से जुड़े करीब 12 आपराधिक मामले दर्ज हैं।