logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: क्राइम ब्रांच ने किया ड्रग्स तस्करी के बड़े मामले का पर्दाफाश, रिवाल्वर सहित 12 लाख का माल बरामद, तीन गिरफ्तार


नागपुर: क्राइम ब्रांच ने नंदनवन पुलिस थाना अंतर्गत ड्रग्स तस्करी के एक बड़े मामले का पर्दाफाश करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास एमडी ड्रग्स, रिवाल्वर सहित 12 लाख रुपयों का माल बरामद किया गया है। पकड़े गए सभी आरोपियों को आगे की कार्रवाई के लिए नंदनवन पुलिस के हवाले किया गया।

क्राइम ब्रांच के एनडीपीएस दस्ते को जानकारी मिली थी की कुछ ड्रग्स तस्कर एमडी की खेप लेने के लिए नंदनवन परिसर में आने वाले हैं। इसी सूचना पर पुलिस ने ट्रैप लगाकर वेंकटेश नगर में राजू गरी उर्फ दुपेंद्र चमन गिरी गोसावी और साहिल सोलंकी को एक कार के साथ हिरासत में लिया। जब कार की तलाशी ली गई तो उसमें 59 ग्राम एमडी पाउडर मिला। साथ ही एक पिस्टल मोबाइल फोन सहित करीब 12 लाख रुपयों का माल पुलिस ने इस कार्यवाही के दौरान जप्त किया। 

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह हत्या और ड्रगस तस्करी जैसे कई संगीन अपराधों में लिफ्ट आरोपी भाविक निवृत्ति महाजन से इस ड्रग्स को लेकर आये हैं। इसके बाद पुलिस ने भविक महाजन को भी ढूंढ कर गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तीनों आरोपियों को आगे की कार्रवाई के लिए नंदनवन पुलिस के हवाले किया गया है।