logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: गेमिंग पार्लर की आड़ में चल रहे जुआ अड्डे पर क्राइम ब्रांच ने मारा छापा, चार आरोपी गिरफ्तार


नागपुर: क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए वर्धा रोड डोंगर गांव बस स्टॉप  के पास चल रहे अवैध जुआ अड्डे का भंडाफोड़ किया है। यह अवैध जुआ गेमिंग पार्लर की आड़ में संचालित किया जा रहा था। पुलिस ने मौके से लाखों रुपये का माल जब्त कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, इस छापेमारी में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में शेख अखिल शेख बशीर, आसिफ शेख उर्फ सोनू हबीब शेख, मंगेश गजानन भाजीपाले और सचिन रमेश रगड़े का समावेश है।इस जुआ अड्डे से पुलिस ने 07 इलेक्ट्रॉनिक गेमिंग मशीनें और नकद मिलाकर कुल ढाई लाख रुपये का माल जब्त किया है। शेख अखिल शेख बशीर इस अवैध जुए का मुख्य संचालक था, जबकि आसिफ शेख को निगरानी और हिसाब-किताब रखने की जिम्मेदारी दी गई थी। मंगेश गजानन भाजीपाले वहां नौकरी करता था और सचिन रमेश रगड़े को मौके पर गेमिंग मशीन पर सट्टा लगाते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।

पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ हिंगना पुलिस थाने में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस इस अवैध जुआ नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है।