logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर क्राइम ब्रांच की अविनाश भुसारी हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, बंटी हिरणवार समेत पांच आरोपी उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार


नागपुर: अंबाझरी पुलिस स्टेशन अंतर्गत गोकुलपेठ क्षेत्र में 'सोशा कैफे' के संचालक अविनाश राजू भुसारी की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस की अपराध शाखा द्वारा चलाए गए विशेष अभियान में बंटी उर्फ ​​शैलेश विनोद हिरणवार समेत पांच आरोपियों को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में बंटी हिरणवार, बाबू हिरणवार, आदर्श वालके, दीपू मेश्राम और शिबू यादव शामिल हैं।

अविनाश भुसारी की 15 अप्रैल की रात गोलियों से भूनकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। जांच में पता चला कि, फरार शेखू गिरोह से चल रहे विवाद के चलते बंटी और बाबू हिरणवार ने अन्य साथियों की मदद से इस हमले को अंजाम दिया। खास बात यह है कि अविनाश भुसारी का इस विवाद से सीधे तौर पर कोई लेना-देना नहीं था। उसे सिर्फ इसलिए निशाना बनाया गया क्योंकि वो शेखू गिरोह के अविराज उर्फ ​​अवि भुसारी का रिश्तेदार था। 

घटना के बाद आरोपी फरार हो गए, जिससे पुलिस के लिए बड़ी चुनौती खड़ी हो गई थी। आरोपी लगातार अपना स्थान बदल रहे थे और एक स्थान पर अधिक समय तक नहीं रुकते थे। प्रारंभ में पुलिस ने एक नाबालिग आरोपी और आकाश शेन्द्रे को गिरफ्तार किया था। इसके बाद, बंटी के करीबी दोस्त ऋषभ वानखेड़े और प्रेमिका सिमरन लोखंडे को आरोपियों की मदद करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। 

उपायुक्त राहुल माकनीकर ने बताया कि घटना के बाद आरोपी भंडारा, कोलकाता, विशाखापत्तनम, तिरुपति बालाजी, बल्लारशाह, गोंदिया जैसे विभिन्न स्थानों पर घूमते रहे। हालांकि, पुलिस ने तकनीकी जानकारी के आधार पर उनकी गतिविधियों पर नजर रखी और सही समय पर टीमें भेजकर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 

मुख्य आरोपी बंटी हिरणवार और उसके साथियों को नवेगांव बांध रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया, जबकि अन्य आरोपियों को गोंदिया बस स्टेशन से गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त रविन्द्र सिंघल, संयुक्त आयुक्त निसार तम्बोली, अतिरिक्त आयुक्त संजय पाटिल और उपायुक्त (जांच) राहुल माकनीकर के मार्गदर्शन में की गई। इस कार्रवाई से नागपुर शहर में बड़ी राहत है और शेष फरार आरोपियों की तलाश के लिए जांच तेज गति से जारी है।