logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

चाकु की नोक पर अपराधी ने युवक को लुटा, पुलिस ने किया गिरकफ्तार


नागपुर. ताजुद्दीन बाबा की दरगाह में दर्शन के लिए जा रहे युवक को एक अपराधी ने चाकू की नोक पर लूट लिया. आरोपी ने सुरक्षा गार्ड को भी मारने का प्रयास किया और फरार हो गया. खबर मिलते ही सक्करदरा पुलिस मौके पर पहुंची और कुछ घंटे में ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पकड़ा गया आरोपी यासीन प्लॉट, बड़ा ताजबाग निवासी सोनू उर्फ शाकिब मेहबूब खान (28) बताया गया.

पुलिस ने आजाद कॉलोनी निवासी मोहम्मद रिजवान उर्फ रिज्जू सैयद (23) की शिकायत पर मामला दर्ज किया है. तड़के 4 बजे के दौरान रिजवान दरगाह में हाजरी लगाने जा रहा था. समोसा मैदान के पास आरोपी सोनू ने उसे रोका. चाकू की नोक पर 1,500 रुपये नकद और मोबाइल फोन लूट लिया.

दरबार में तैनात सुरक्षा गार्ड ने उसे पकड़ने का प्रयास किया. सोनू ने गार्ड को भी चाकू मारने का प्रयास किया. हाथापाई में रिजवान का मोबाइल वहीं गिर गया और सोनू पैसे लेकर भाग निकला. घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. सक्करदरा पुलिस मौके पर पहुंची. कुछ समय बाद मेला मैदान में सोनू को गिरफ्तार किया गया. उस पर और भी मामले दर्ज होने की जानकारी है.