logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: पुलिस से मुखबिरी के शक के चलते अपराधी की दिनदहाड़े हत्या


नागपुर: शहर में वर्चस्व को लेकर चल रहे विवाद में अंबाझरी के अपराधियों ने दिनदहाड़े अपने प्रतिद्वंद्वी की हत्या कर दी। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। अंबाझरी थाना क्षेत्र में हफ्तेभर में यह दूसरी हत्या है। पुलिस ने अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन अन्य की तलाश जारी है। मृतक की पहचान 35 वर्षीय दीपक उर्फ बबलू गोविंद बसवंते के रूप में हुई है। पुलिस ने रोशन इंगोले, गजानन उर्फ गज्या शनेश्वर और प्रशांत खटीक को गिरफ्तार किया है। हालांकि, हत्या का सूत्रधार रोशन का भाई प्रशांत इंगोले, राहुल सूर्यवंशी और अन्य साथी अभी भी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।

दीपक पांढराबोड़ी बस्ती का पुराना अपराधी था। उसके खिलाफ दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज थे और उसे जिले से तड़ीपार भी किया गया था। हाल ही में उसने रामनगर चौक पर फूल की दुकान लगाना शुरू किया था।लेकिन इंगोले बंधुओं से उसकी पुरानी रंजिश बनी हुई थी।इंगोले बंधु पांढराबोड़ी में अवैध शराब का कारोबार चलाते हैं और इलाके में उनका दबदबा है।

उन्हें शक था कि दीपक और उसका किरायेदार किरण इंगले पुलिस के लिए मुखबिरी कर रहे थे। इससे पहले, पुलिस ने होली के दौरान इंगोले बंधुओं के ठिकाने पर छापा मारकर शराब बरामद की थी,लेकिन इसके बावजूद वे अवैध शराब बेचने में लगे रहे। शनिवार की रात, दीपक और इंगोले बंधुओं के बीच फिर से विवाद हुआ।

दीपक ने उन्हें देख लेने की धमकी दी थी, जिसके बाद इंगोले बंधुओं ने उसकी हत्या की साजिश रची। रविवार सुबह, आरोपी समझौता करने के बहाने दीपक को घर से बुलाकर जय नगर के खुले मैदान में ले गए। वहां उन्होंने धारदार हथियार से गले, सीने और गर्दन पर वार कर उसका गला रेत दिया और मौके से फरार हो गए।पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन मुख्य आरोपी अभी भी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में सघन तलाशी अभियान चला रही है और जल्द ही सभी आरोपियों को पकड़ने का दावा कर रही है। इस हत्या के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, और पुलिस कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है।