logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur: शहर में अपराधी हुए बेख़ौफ़, पांच दिन में चार हत्याओं से दहला शहर


नागपुर: शहर में अपराधियों के बीच कानून और पुलिस का खौफ पूरी तरह समाप्त हो गया है। फ़रवरी महीने के पहले हफ्ते में शहर चार हत्याओं से दहल गया। रविवार को वाठोडा थाना अंतर्गत ऑरेंज नगर में एक अपराधी की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान शेख फिरोज उर्फ पक्या शेख सत्तार है। इलाके में वर्चस्व की लड़ाई को लेकर यह हत्या की गई है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

नागपुर शहर में इन दिनो मानो हत्यायो का सिलसिला सा ही चल पडा है। इस महीने की चौथी हत्या की वारदात बीती रात वाठोड़ा पुलिस थाने के ऑरेंज नगर परिसर स्थित स्मिथ बार के पीछे हुई। वर्चस्व की लड़ाई के चलते परिसर में रहने वाले दो अपराधिक प्रवृत्ति के युवको ने धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या की थी। आरोपियों में सुमित साखरकर और प्रणय सरकार का समावेश हैं, जिन्हे पुलिस ने इस हत्या के मामले में हिरासत में लिया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक शेख फिरोज अपराधिक प्रवृत्ति का था और उसके खिलाफ हत्या, तड़ीपारी और मारपीट जैसे करीब 20 आपराधिक मामले दर्ज हैं। शेख फिरोज ऑरेंज नगर में ही अपने परिवार के साथ रहता था और घर के पास ही एक पान ठेला चलता था। बीती रात शेख फिरोज को आरोपी सुमित बात करने के बहाने अपने साथ लेकर गया था और करीब 200 मीटर दूर ले जाकर अन्धेरे में अपने साथी प्रणय के साथ मिलकर तेज धार हथियार से वार उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गये।

रात भर घर नहीं आने के बाद उसकी पत्नी परिजनों के साथ सोमवार सुबह करीब 5 बजे उसकी तलाश के लिए निकली। करीब 1 घंटे की तलाश के बाद पान ठेले से थोडी ही दूरी पर शेख फिरोज का शव उन्हें मिला। इस घटना की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव का पंचनामा किया और उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा।

होटल से आरोपी को किया गिरफ्तार

एक हफ्ते में चार हत्याओं से पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपियों को खोजबीन शुरू कर दी। बाद में दोनों आरोपियों को वाठोड़ा परिसर से ही एक ओयो के होटल से उनकी दो गर्लफ्रेंड के साथ रंगरलिया मनाते हुए पुलिस ने हिरासत में लिया है। जिस तरह से शहर में ओयो के होटलों में वेरोक टोक  जिस्मफरोशी के धंघों में लिप्ट मिलने लगे है उससे फिर एक बार पुलिस की कानून व न्याय व्यवस्था को लेकर सवालिया निशान उठने लगे हैं।