logo_banner
Breaking
  • ⁕ रीवा-इतवारी एक्सप्रेस में 6.68 लाख के आभूषण चोरी का मामला, ऑपरेशन ‘यात्री सुरक्षा’ में 4 आरोपी दो दिन में गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: रंगपंचमी पर कामठी में सड़क विवाद में युवक की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ पाचपावली क्षेत्र में गाड़ी तोड़फोड़ और दहशत फैलाने की घटना: पुलिस ने निकाली आरोपियों की बारात ⁕
  • ⁕ मार्च की शुरुआत और अंगारे बरसने लगे! विदर्भ में गर्मी का 'टॉर्चर' शुरू, अकोला @39.3 डिग्री, तो नागपुर @37.8 डिग्री सेल्सियस ⁕
  • ⁕ डॉ. अभिजीत चौधरी का हुआ तबादला, पुणे महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण के होंगे नए आयुक्त ⁕
  • ⁕ फिर राज्यसभा जाएंगे शरद पवार, महाविकास अघाड़ी में बनी सहमति; हर्षवर्धन सपकाळ और सांसद सुप्रिया सुले ने किया ऐलान ⁕
  • ⁕ ईरान-इज़राइल युद्ध का असर: हवाई सेवाएं ठप, अमरावती के 14 नागरिक दुबई-अबूधाबी में फंसे ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

Nagpur: कटीली झाड़ियों में मिली लाश, हत्या या आकस्मिक मौत; पुलिस जांच में जुटी


नागपुर: शहर में लगातार हत्या की वारदातें सामने आ रही हैं। एमआईडीसी थानांतर्गत बुधवार की रात हुई राकेश मिश्रा की हत्या की गुत्थी सुलझी भी नहीं थी कि गुरुवार की सुबह अजनी थानांतर्गत राजर्षिनगर परिसर में कटीली झाड़ियों के बीच एक शव पाया गया। घटनास्थल और शव की स्थिति देखकर हत्या का अनुमान लगाया जा रहा है। फिलहाल पुलिस किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची और आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया। मृतक की पहचान नहीं हो पायी। उम्र अंदाजन 35 वर्ष बताई जा रही है। 

रामटेकेनगर टोली से लगे राजर्षिनगर के कचरा डम्पिंग परिसर के आस-पास रहने वाले नागरिकों को 2 दिनों से भयानक दुर्गंध आ रही थी। कुछ लोगों को झाड़ियों में एक लाश दिखाई दी। खबर मिलते ही अजनी के थानेदार नितिन फटांगरे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। डीसीपी क्राइम मुमक्का सुदर्शन और यूनिट 4 के इंस्पेक्टर श्याम सोनटक्के भी घटनास्थल पर पहुंचे। शव की स्थिति बेहद खराब हो चुकी थी। आधा शरीर सड़ चुका था और कुछ हिस्सा जानवर खा चुके थे। 

मृतक की लाश औंधे मुंह कटीली झाड़ियों के बीच पड़ी थी। जंगली झाड़ियों में इतने कांटे थे कि कोई भी व्यक्ति वहां तक नहीं पहुंच सकता। पुलिस को भी लाश तक पहुंचने के लिए मजदूरों की मदद से कांटें हटाने पड़े। मृत्यु हुए कम से 4 से 5 दिन हो चुके थे। इसीलिए लाश को पहचान पाना भी मुश्किल था। अब सवाल यह उठता है कि कोई इतनी घनी झाड़ियों के बीच क्यों जाएगा। इसीलिए हत्या का अनुमान लगाया जा रहा है। 

संभावना यह भी है कि लावारिस जानवर शव को झाड़ियों के बीच खींच ले गए। जब तक मृतक की पहचान नहीं होती कुछ कहा नहीं जा सकता। पीआई फटांगरे ने बताया कि पुलिस ने फिलहाल आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मृत्यु का कारण पता चलेगा। तब तक कुछ कहा नहीं जा सकता। पुलिस सभी दिशा में प्रकरण की जांच कर रही है।