logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: समृद्धि महामार्ग पर मिली महिला की लाश, धारदार हथियार से की गई हत्या


नागपुर: समृद्धि महामार्ग में एक अज्ञात महिला की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। महिला की उम्र 35 से 40 आंकी गई है। महिला की बॉडी खून से लथपथ हुई थी, किसी धारदार हथियार से महिला की हत्या की गई है। हालांकि, अभी तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। हत्या के पहले महिला के साथ बलात्कार होने की आशंका जताई जा रही है, पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने तक कुछ कहने से बच रही है। 

मिली जानकारी के अनुसार, नागपुर जिले के हिंगना पुलिस थाने की हद में आने वाले वाड़गांव गुजर गांव सीमा में अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ है.. बुधवार दोपहर पुलिस को एक ग्रामीण ने फोन कर महिला का शव दिखाई देने की जानकारी दी.

मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया की धारदार हथियार से महिला का गला काटकर हत्या की गयी है. महिला की उम्र 35 से 40 वर्ष की है लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पायी है. जिस जगह महिला का शव बरामद हुआ है वह समृद्धि महामार्ग से सटकर है.

महिला का शव जिन परिस्थितियों में मिली है एक अंदेशा बलात्कार का भी व्यक्त किया जा रहा है. फ़िलहाल महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है जिसकी रिपोर्ट आने के बाद बलात्कार हुआ है या नहीं यह साबित हो पायेगा। पुलिस ने बरामद शव की पहचान को उजागर करने  के लिए नागरिकों से अपील की है.