logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: 14 दिनों से गायब महिला की मिली लाश, प्रेमी ने साथियों के साथ मिलकर की हत्या


नागपुर: गुमशुदा महिला की हत्या करने के बाद उसके शव को पारसिवनी रोड स्थित कान्हान नदी में फेंक दिया गया था जिसे बुधवार को जरीपटका पुलिस ने बरामद किया है।  प्रेमी द्वारा अपने नाबालिग भाई और दोस्त के साथ मिलकर इस हत्या की वारदात को अंजाम दिया था जिन्हे पुलिस ने हिरासत में लिया है और आगे की जांच कर रही है ।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक  महिला 43 वर्षीय शीतल उके बताई जा रही है जो कि न्यू इंदौरा बाराखोली परिसर में रहती थी। जबकि आरोपियों में उसका 23 वर्षीय बॉयफ्रैंड सुनील उसरपति, उसका दोस्त आर्यन माहतो और एक नाबालिग का समावेश है। महिला के गुमशुदा होने की शिकायत 29 दिसंबर को जरीपटका पुलिस थाने में दर्ज हुई थी।

इसकी जांच के दौरान ही पुलिस को महिला के आरोपी सुनील के साथ अवैध सम्बंध होने का पता चला। संदेह के आधार पर तब सुनील को पुलिस ने हिरासत में लेकर जब पूछताछ की गई तब उसने महिला की अपने दोस्त आर्यन के साथ मिलकर हत्या करने की बात बबूल की।

आरोपियो ने म्हाडा क्वार्टर स्थित अपने कमरे में गला रेतकर उसकी हत्या की थी और उसके शव को एक बोरी में भर कर बाईक से पारसिवनी रोड़ स्थित कान्हान नदी में फेंक कर ठिकाने लगा दिया था। कमरे में पड़े खून और सुबतों को सूरज के नाबालिग भाई ने साफ किया था। बुधवार को महिला के शव को कान्हान नदी से बरामद किया गया है  और आगे की जांच की जा रही है।

देखें वीडियो: