logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: तीन दिन से लापता महिला का नदी में मिला शव, परिजनों ने थाने का किया घेराव


नागपुर: बीते तीन दिनों से लापता 33 वर्षीय महिला का शव मिला है। सोमवार शाम को मौदा नदी में शव बरामद किया गया है। शव मिलने की जानकारी मिलते ही महिला के परिजनों बलात्कार कर हत्या करने की बात कहते हुए यशोधरा थाने का घेराव कर लिया। इस दौरान करीब 150 से 200 लोग मौजूद हैं। इस कारण थाने के बाहर तनाव की स्थिति बन गई है। मौके पर पुलिस के अधिकरी और कर्मचारी मौजूद हैं और लोगों को शांत करने का प्रयास किया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार,  तीन दिन पहले 33 वर्षीय गीता निमजे नामक महिला की मिसिग कंप्लेंट परिजनों ने यशोधरा थाने में दर्ज कराई गई थी। जिसका शव आज शाम को मौदा नदी से मिला। महिला का शव मिलने की जानकारी मिलते ही परिजनों और रहवासियों ने पुलिस थाने का घेराव कर लिया। इस दौरान परिजनों ने महिला के साथ बलात्कार कर हत्या करने की बात कही और आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की। 

इस नारेबाजी में 150 से 200 लोग शामिल रहे, जिसमें महिला और पुरष दोनों मौजूद थे। भीड़ के प्रदर्शन के कारण परिसर में थोड़ी देर के लिए तनाव की स्थिति बन गई थी। स्थिति की जानकारी मिलते ही पुलिस के बड़े अधिकरी तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। हालांकि, परिजन आरोपियों की गिरफ़्तारी की मांग पर अड़े रहे। कभी मशक्क्त के बाद सभी को समझाया गया और इस वारदात में शामिल लोगों की जल्द खोज कर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। तब जाकर लोग वहां से लौटे और स्थिति सामान्य हुई। 

48 घंटे में शहर के अंदर पांच हत्याएं 

नागपुर शहर में अपराधी बेखोफ हो चुके हैं। हत्या और बलात्कार उनके लिए मामूली सी बात हो चुकी है। बीते 48 घंटो में शहर के अंदर पांच हत्याएं की घटना हुई है। इसी के साथ एक दम्पति पर चाकुओं से हमला भी किया गया है। शहर में बढ़ती हत्याओं के कारण नागरिकों में भय का माहौल है। यही नहीं पुलिस की कार्यप्रणाली पार भी सवाल उठाए जा रहे हैं।