logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: युवक की मिली लाश, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका


नागपुर: सावनेर थाना अंतर्गत नीलगांव के पास नर्सरी में एक युवक का शव मिला है। मुतक पहचान सुरेश सुधाकर पीएसई (45,  वार्ड नंबर 2, अवधूत वाडी, सावनेर) के रूप में की गई है। मृतक नागपुर के वन विभाग में कार्यरत था। घटना की जानकारी मिलते ही सावनेर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भी दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, 14 फरवरी को रोजाना की तरह घर से ड्यूटी के लिए निकले थे। देर रात तक पति ड्यूटी से घर नहीं लौटे तो मृतक की पत्नी और परिजन नागपुर स्थित उनके कार्यालय पहुंचे और इस बारे में पूछताछ की। हालांकि, अधिकारियों ने बताया कि, वह घर निकल चुके हैं। काफी ढूढ़ने के बाद परिजनों ने मृतक की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। 

16 फ़रवरी को  नीलगांव नर्सरी के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। जांच करने पर वह सुरेश का शव निकला। तुरत इस घटना की जानकारी सावनेर पुलिस को दी गई। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसी बीच परिजनों ने मृतक की हत्या किये जाने की आशंका बताई है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत दर्ज होने के बाद ममले की जाँच शुरू कर दी है।