logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur: स्क्रैप दुकान के गार्ड पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुए हमलावर, पुलिस कर रही तलाश


नागपुर: नंदनवन थाना अंतर्गत वाठोडा रिंग रोड स्थित शिव शंकर लॉन के पास बीती रात एक स्क्रैप दुकान के गार्ड पर अज्ञात हमलावरों ने  हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल गार्ड को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल व्यक्ति की पहचान 60 वर्षीय अब्दुल रहीम शेख हुसैन के रूप में हुई है, जो साइ बाबा नगर का निवासी है और अपने जवाई की दुकान "दानिश ताजी स्क्रैप सेंटर" में गार्ड की नौकरी करता है। गुरुवार रात करीब 1 बजे अब्दुल दुकान के बाहर सो रहे थे, तभी एक कार में सवार अज्ञात हमलावर वहां पहुंचे और सोई हुई हालत में  ही उन पर  हमला कर दिया।

हमलावरों ने अब्दुल को मरा समझकर मौके से फरार हो गए। कुछ देर बाद अब्दुल का जवाई जब दुकान की स्थिति जांचने पहुंचा, तो उसने अब्दुल को खून से लथपथ हालत में पाया और तुरंत अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

नंदनवन पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की और सीसीटीवी फुटेज जब्त कर लिए हैं, जिनमें हमलावर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं। हालांकि यह हमला लूट के इरादे से हुआ है या फिर किसी पुरानी रंजिश का नतीजा है, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। इलाके में इस हमले के बाद दहशत का माहौल है।