logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: सिर पर चोट लगने से हुई थी मौत, पुलिस ने 3 आरोपियों को भी हिरासत में लिया


नागपुर: नागपुर के वाडी पुलिस थाना अंतर्गत दावलामेट्टी परिसर में युवा ट्रांसपोर्टर की मौत मामले में पुलिस ने हत्या के तहत मामला दर्ज किया है. पिटाई के चलते सिर पर चोट लगने से ट्रांसपोर्टर राजेश तिवारी की हत्या हुई थी. इस मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को भी  हिरासत में लिया है जिसमें एक नाबालिक का भी समावेश है . उधार दिए पैसों के विवाद के चलते राजेश की हत्या होने की जानकारी है जिसकी जांच पुलिस कर रही है.

मृतक युवा ट्रांसपोर्टर 40 वर्षीय राजेश तिवारी था जो कि पत्नी और तीन बच्चों के साथ दावलामेट्टी परिसर में रहता था. राजेश ने करण और तेज नामक अपने दोस्तों से 74000 रुपये उधार लिए थे. परंतु वह उन पैसों को वापस नहीं दे पा रहा था. सोमवार देर रात करण अपने दोस्त तेज तथा एक नाबालिक के साथ राजेश के घर पर आए थे और बातचीत करने के बहाने उसे अपने साथ लेकर गए थे.बताया जा रहा है कि इस दौरान इन तीनों ने घर के बाहर ही उसकी जमकर पिटाई की थी.

हालांकि एक घंटे तक घर वापस नहीं आने के बाद जब उसकी पत्नी घर से बाहर निकली तो उसे थोड़ी दूर पर ही आरोपी उसके पति को जमीन पर लेटा कर डंडे और लात घूसों से पीटाई करते हुए नजर आए. हालांकि डर जाने के कारण  सुहानी  पुलिस को भी फोन नहीं कर पाई थी.उसके बाद हमलावरों ने अधमरी अवस्था में  पकड़कर राजेश को घर के भीतर लेकर आए थे, तब राजेश के होठों से खून बह रहा था. हालांकि जब राजेश की पत्नी द्वारा पिटाई का कारण पूछा तो हमलावरों ने कोई भी जवाब नहीं दिया।

उल्टा करण नामक युबक ने मृतक की पत्नी के साथ भी अश्लील हरकत कर छेड़खानी की. इसके बाद आरोपी राजेश की बाइक को अपने साथ लेकर वहां से चले गए. सुबह पति के को जागने पर कोई हलचल नहीं करने से  सुहानी लोगों की मदद से उसे अस्पताल लेकर गई जहां उनकी मौत का खुलासा हुआ.

पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद मिली प्राथमिक रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि सिर में आंतरिक चोट आने तथा रक्त स्राव होने से  राजेश की मौत हुई थी  इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया.हालांकि परिजनों ने पहले ही परिसरवासियों के साथ मिलकर राजेश की हत्या होने की आशंका व्यक्त की थी और इसके लिए उन्होंने पुलिस थाने का भी घेराव किया था. पुलिस ने इस मामले में करण , तेज सहित एक नाबालिग आरोपी को हिरासत में लिया है और आगे की जांच कर रही है