logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur: पासपोर्ट वैरिफिकेशन के लिए मांगे दो हजार, एसीबी ने दो पुलिसकर्मियों को किया गिरफ्तार


नागपुर: एंटी करप्शन ब्यूरो (Anti Corruption Bureau) की टीम ने हुड़केश्वर पुलिस थाने मे कार्यरत दो पुलिस कर्मियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पासपोर्ट वेरीफिकेशन करने के लिए ही इन पुलिसकर्मियों ने शिकायतकर्ता से 2000 रुपये की रिश्वत की मांग की थी। आरोपियों के खिलाफ रिश्वत लेने का मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच की जारी है।

एंटी करप्शन ब्यूरो से मिली जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता 32 वर्ष का है और उसने पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए हुड़केश्वर पुलिस थाने में आवेदन किया था। पासपोर्ट वेरिफिकेशन करने के ऐवज में ही आरोपियों ने शिकायतकर्ता से 2000 की रिश्वत की मांग की थी. हालांकि रिश्वत नहीं देने की इच्छा के चलते फरियादी ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो से कर दी।

एसीबी की टीम ने बुधवार को ट्रैप लगाकर पुलिस थाने में ही इन दोनों पुलिस कर्मियों को ₹2000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. पकड़े पुलिस कर्मियो में पुलिस कांस्टेबल नितिन ढबाले और पुलिस हवलदार राहुल महाकुलकर का समावेश है जो कि दोनो थाने के खुफिया विभाग में तैनात थे।

हवलदार राहुल महाकुलकर ने शिकायतकर्ता से पैसों की मांग की थी। एसीबी की टीम ने राहुल ने राइटर नितिन ढबाले  को रिश्वत के दो हजार रुपये लेते हुए बुधवार को ट्रैप लगाकर थाने में ही गिरफ्तार किया है। विभिन्न धाराओं के तहत इन दोनो के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच एंटी करप्शन  ब्यूरो की टीम कर रही है।