logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur: व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान


नागपुर: नागपुर से एक राहत देने वाली खबर सामने आई है जहाँ एक युवक ने व्यापार में भारी नुकसान के चलते आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन समय रहते पुलिस की मुस्तैदी और परिवार की भावनात्मक अपील ने उसकी जान बचा ली।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 35 वर्षीय पंकज नामक युवक नागपुर के वाड़ी इलाके में कारखाना चलाता था। कारोबार में विस्तार के लिए उसने चार महीने पहले एक जेसीबी मशीन खरीदी, लेकिन जेसीबी किराए पर देने के काम में उसे भारी घाटा हो गया। मानसिक रूप से टूट चुके पंकज ने आत्महत्या का निर्णय लिया।

वह 28 जून को अपनी कार से निकला और फुटाला तालाब पहुंचा, लेकिन खुदकुशी नहीं कर सका। इसके बाद वह मौदा नदी तक पहुंचा। वहाँ से उसने अपनी मां को फोन कर आखिरी बार बात की और बेटी व पत्नी का ख्याल रखने को  कहा।  मां ने तत्परता दिखाते हुए पंकज को समझाया और तुरंत उसके पिता ने वाड़ी पुलिस थाने में संपर्क किया। एएसआई विनोद कांबले ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर पंकज को ट्रैक किया। पुलिस ने मौदा पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से मौके पर पहुंचने की योजना बनाई।

इसी बीच पुलिस की सलाह पर पंकज की पत्नी ने उसे फोन कर बातचीत में उलझाए रखा। लेकिन जैसे ही पंकज को लोगों और पुलिस को अपनी ओर आते देखा, उसने अचानक नदी में छलांग लगा दी।

पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने तुरंत नदी में कूदकर पंकज को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद उसे वाड़ी थाने लाया गया, जहाँ समझाइश देने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया। नागपुर और मौदा पुलिस की इस संयुक्त  कारवाई  की हर ओर सराहना कर रहा है।