logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

केदारनाथ हेलीकॉप्टर यात्रा के नाम पर नागपुर के भक्तों के साथ दो लाख से अधिक की धोखाधड़ी


नागपुर:आर्थिक धोखाधड़ी के कई मामले सामने आ रहे है. ठगबाज नए-नए हथकंडों के साथ आम नागरिकों को चूना लगा रहे है.ऐसा ही एक चौकाने वाला मामला सामने आया है..जिसमे चार धाम यात्रा के दौरान कई नागरिकों के आर्थिक धोखाधड़ी हुई है. केदारनाथ यात्रा के दौरान हेलीकॉप्टर की ऑनलाईन टिकट के नाम पर यह धोखाधड़ी हुई है.नागपुर से चार धाम की यात्रा में गए 25 श्रद्धालुओं को हेलीकॉप्टर टिकट के नाम पर करीब दो लाख रूपए का चूना लगाया गया है.. नागपुर निवासी राहुल ठाकरे 25 भक्तों का जत्था लेकर चार धाम की यात्रा पर गए थे.सभी भक्त बुजुर्ग थे इसलिए उन सभी की केदारनाथ यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर की टिकट खरीदी गयी थी. रविवार को जब यह सभी भक्त केदारनाथ की यात्रा के लिए गुप्तकाशी स्थित हेलीपैड में पहुंचे तो उन्हें पता चला की जो टिकट उनके पास है वो जाली है.. राहुल और उनके साथियों ने हेलीकॉप्टर की टिकट पवन हंस लिमिटेड नामक कंपनी की वेबसाइट से खरीदी थी.. यूसीएन न्यूज़ से उत्तराखंड से बातचीत में राहुल ठाकरे ने बताया की इस तरह की जालसाजी सिर्फ उनके साथ ही नहीं हुई है बल्कि यवतमाल,अकोला और वर्धा के भी कुछ भक्त उन्हें मिले है जिनके साथ भी इसी तरह की धोखाधड़ी हुई है.उन्होंने स्कैनर के माध्यम से ऑनलाईन पेमेंट की थी.