logo_banner
Breaking
  • ⁕ 73 लाख किसानों के खातों में 5000 रूपये जमा, CM देवेंद्र फडणवीस बोले- 21 लाख किसानों का कर्जा हुआ माफ़; किसानों के साथ मंत्री मनाएंगे दीपावली ⁕
  • ⁕ सांसद प्रतिभा धनोरकर को श्याम कुमार बर्वे ने मारा थप्पड़! वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप, आलाकमान के पास शिकायत दर्ज ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

Nagpur: नागपुर मंडल RPF ने 27 लाख का सोना लेकर फरार आरोपी को दबोचा


नागपुर: रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल की सतर्कता से एक फरार आरोपी को दबोचा गया है। आरोपी पश्चिम बंगाल के नेहाटी इलाके में एक आभूषण की दुकान से करीब 27 लाख रुपए के सोने के साथ फरार हुआ था।

17 अगस्त को नेहाटी पुलिस थाना, पश्चिम बंगाल से सूचना मिली कि एक सोने का कारीगर 276 ग्राम सोना लेकर फरार हो गया है और उसकी लोकेशन नागपुर मंडल क्षेत्र में पाई गई। सूचना मिलते ही मंडल सुरक्षा आयुक्त  दीप चंद्र आर्य ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गोंदिया RPF और अपराध गुप्तचर शाखा की संयुक्त टीम को अलर्ट किया।

गाड़ी संख्या 12834 के गोंदिया स्टेशन पर आगमन के दौरान सघन जांच की गई और आरोपी कोच B-7 में अपने परिवार के साथ यात्रा करता मिला। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अतुल सतीश जाधव,  सांगली, महाराष्ट्र बताया। आरोपी के पास से बरामद सोने की अनुमानित कीमत 27 लाख रुपए बताई गई है।

RPF टीम ने तुरंत पश्चिम बंगाल पुलिस से संपर्क कर आरोपी की पुष्टि की और उसे हिरासत में लेकर गोंदिया RPF पोस्ट लाया गया। नेहाटी पुलिस ने रेलवे सुरक्षा बल की तत्परता की सराहना की है और आरोपी को हिरासत में लेने के लिए अपनी टीम नागपुर मंडल भेज रही है। रेलवे सुरक्षा बल ने नागरिकों से अपील की है कि रेलमार्ग से प्रतिबंधित सामान, नकदी, सोना-चांदी या मादक पदार्थों की तस्करी जैसी गतिविधियों की सूचना तुरंत RPF या GRP को दें ताकि अपराधियों पर समय रहते शिकंजा कसा जा सके।