logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur: दोस्त के यहाँ पार्टी करने गए व्यक्ति की अज्ञात ने की हत्या, जय भीम चौक परिसर की घटना


नागपुर: नागपुर के नंदनवन पुलिस थाना अंतर्गत जय भीम चौक परिसर स्थित एक घर में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। किसी भारी चीज से सिर पर मारकर इस व्यक्ति की हत्या की गई थी। हालांकि पुलिस ने इस हत्या के मामले में कुछ संदिग्ध आरोपियों  को भी हिरासत में लिया है और आगे की जांच कर रही है।

नंदनवन के हिरवी नगर स्थित जय भीम चौक में एक घर में इस व्यक्ति की हत्या हुई थी। मृतक व्यक्ति की पहचान 30 वर्षीय  राजेश धनविजय के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राजेश को शराब पीने की लत थी। और इसी लत के चलते वह अक्सर जय भीम चौक स्थित अपने दोस्त भाऊ राव अवसरे  के घर में दोस्तों के साथ जमा हो कर पार्टी करते थे।

मंगलवार को भी राजेश  भाऊराव के घर में पार्टी करने के लिए गया था। जहां उसकी हत्या हो गई। हालांकि यह हत्या किसने की और क्यों की यह पुलिस के लिए भी पहेली बन गया है। बताया जा रहा है किसी भारी चीज से राजेश के सिर को कुचल कर उसे मौत के घाट उतारा गया था। बुधवार सुबह परिसर में घर में शव होने की चर्चा होने लगी जिसके बाद पास में एक होटल चलाने वाले ने पुलिस थाने में जाकर इसकी जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। 

पुलिस ने इस हत्या के मामले में 6 से 7 संदिग्ध लोगों को अब तक हिरासत में लिया है। हालांकि इस व्यक्ति की हत्या किसने की इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है । बताया जा रहा है कि राजेश धनविजय एक आरा मशीन में काम करता था और अक्सर शराब के नशे में धूत रहता था। वह केवल खाना खाने के लिए ही अपने  घर जाया करता था। उसके परिवार में मां और एक बहन है। नंदनवन पुलिस इस मामले में अब आगे की जांच कर रही है