logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: वसंतराव नाईक झोपड़पट्टी में डबल मर्डर, दो सगे भाइयों ने अपराधियों को उतारा मौत के घाट


नागपुर: सीताबर्डी थाना क्षेत्र में सनसनीखेज दोहरी हत्या की वारदात सामने आई है, जहां दो अपराधियों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। यह घटना वसंतराव नाईक झोपड़पट्टी में हुई। दो अपराधी अपने पकड़े गए साथी की मुखबिरी की आशंका में पूछताछ करने पहुंचे थे। वहां, दो सगे भाइयों ने मिलकर उनकी हत्या कर दी। हालांकि पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले मे आगे की जांच कर रही है।

सीताबर्डी पुलिस थाने के बसंत राव नाईक झोपड़पट्टी परिसर में बीती रात यह दोहरी हत्या की वारदात हुई। मृतकों में तड़ीपार अपराधी सागर मसराम और उसके साथी गोंदिया निवासी लक्ष्मण का समावेश है। आरोपियों का नाम चंद्रशेखर उर्फ चंदू इरपाते और उसके भाई पंकज इरपाते हैं। ये सभी एक ही बस्ती में रहते हैं। 

बुधवार शाम को सीताबर्डी पुलिस ने कुख्यात अपराधी आबू आजिज बेग को पकड़ा था। आबू आजिज बेग हत्या के मामले में कोर्ट में बेल पर छूटने के बाद कोर्ट मे हाजिर नहीं हुआ था और कोर्ट ने उसके खिलाफ पकड़ वारंट जारी किया था। तीन दिन पहले आरोपी पंकज से आबू आजिज बेग का झगड़ा हो गया था और तब पंकज शराब के नशे में उसकी शिकायत करने पुलिस थाने भी पहुंचा था। पुलिस ने जब आबू आजिज बेग को पकड़ लिया तो उसे लगा कि पंकज ने ही पुलिस को उसके शहर में होने की जानकारी दी। 

आबू आजिज बेग ने अपने साथी सागर और लक्ष्मण को यह बात बताई थी और इसके चलते ही दोनों अपराधी पंकज के घर पूछताछ करने गए थे। इस दौरान चंदू उर्फ चंद्रशेखर ने घर में रखी लोहे की रॉड से दोनों आरोपियों पर हमला कर लहू लुहान कर दिया जबकि पंकज ने भी हाथ मुककी से उनकी पिटाई की। इस घटना के बाद सागर की तो मौके पर ही मौत हो गई जबकि लक्ष्मण को इलाज के लिए मेओ अस्पताल ले जाया गया जहां उस को भी इलाज के दौरान मृत घोषित किया गया। 

इस घटना के तुरंत बाद बीट मार्शल ने घटनास्थल से ही दोनों भाइयों को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि सागर शहर से तड़ीपार था जबकि लक्ष्मण का भी आपराधिक रिकॉर्ड है। इन दोनों की दो सगे भाइयों से पहले मित्रता थी परंतु दोनों भाइयों ने उनके अपराधिक रिकॉर्ड के चलते साथ छोड़ दिया था। इसके कारण भी अपराधी उनसे चिढ़े हुए थे।