logo_banner
Breaking
  • ⁕ 2013 यौन उत्पीड़न मामला: तरुण तेजपाल दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर महापालिका में बदलते सियासी समीकरण, मुनगंटीवार समर्थक महापौर को वडेट्टीवार खेमे का सहारा ⁕
  • ⁕ 7 करोड़ 68 लाख की ठगी का पर्दाफाश, महिलाओं को कर्ज का झांसा देकर करोड़ों का खेल; मास्टरमाइंड मंदा गुमगावकर गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ एलोपैथी अभ्यास की अनुमति के खिलाफ डॉक्टरों का आंदोलन, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कर रही है सरकार ⁕
  • ⁕ यातायात पुलिस का 'गांधीगिरी' पैटर्न! अकोला में हेलमेट पहनने वालों का गुलाब देकर स्वागत, तो नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई ⁕
  • ⁕ नागपुर में SIR अभियान से हड़कंप, मतदाता सूची से हटने जा रहे करीब 6 लाख नाम! ⁕
  • ⁕ रामटेक में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर; नवविवाहित युवक की मौत, दूसरा गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

Nagpur: हीरे की अंगूठियों के सपनों पर फिरा पानी, शादी के लिए की चोरी, प्रेमी के साथ महिला गिरफ्तार


नागपुर: हीरे की अंगूठियां पहनकर शादी करने का सपना देख रही मारिया के इरादे आखिरकार उसे सलाखों के पीछे ले गए। नागपुर के जरीपटका थाना क्षेत्र में हुई इस घटना में पुलिस ने चोर महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर चोरी गई कीमती हीरे जड़ित अंगूठियां बरामद की हैं।

आरोपी मारिया सूर्यराव सुक्का (30), मूल रूप से पश्चिम बंगाल की निवासी है और वर्तमान में विनायक नगर, नागपुर में रहकर घरेलू नौकरानी का काम करती थी। उसका प्रेमी पवन भास्कर बड़गूजर (30), नाशिक का निवासी है।

घटना 18 मई की रात की है, जब मारिया ने अपने ही मालकिन के घर से दो हीरे जड़ित अंगूठियां चुरा लीं। मारिया कड़बी चौक निवासी नुपुर अनिरुद्ध अग्रवाल के घर पिछले एक साल से काम कर रही थी। 17 मई को नुपुर का परिवार गांव चला गया था और वह अकेली थी। तीन दिन के लिए बच्चे की देखरेख के लिए मारिया को बुलाया गया था। उसी दौरान उसने नुपुर की अंगूठियों की तारीफ करते हुए वैसी ही अंगूठी शादी में पहनने की इच्छा जताई थी।

जब नुपुर ने 19 मई को अपनी अंगूठियां गायब पाईं, तो सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। फुटेज में मारिया चोरी करते हुए नजर आई, लेकिन तब तक वह फरार हो चुकी थी। नुपुर ने तुरंत जरीपटका थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण और लोकेशन ट्रैकिंग के आधार पर पाया कि मारिया पश्चिम बंगाल अपने गांव में है। टीम ने महिला पुलिसकर्मियों के साथ वहां जाकर उसे गिरफ्तार किया और ट्रांजिट रिमांड पर नागपुर लाई गई।

पूछताछ में मारिया ने कबूल किया कि चोरी की गई अंगूठियां उसने अपने प्रेमी पवन को दे दी थीं। इसके बाद पुलिस ने नाशिक जाकर पवन को भी गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से दोनों अंगूठियां जब्त कीं। जरीपटका पुलिस आगे की जांच में जुटी है कि क्या यह एक योजनाबद्ध साजिश थी या मौके का फायदा उठाकर की गई चोरी।