logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: ड्रग्स तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, क्राइम ब्रांच ने तीन को किया गिरफ्तार


नागपुर: क्राइम ब्रांच के एनडीपीएस दस्ते ने ट्रेन से एमडी तस्करी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। हालांकि इस मामले में उनके दो अन्य साथी अभी भी फरार है जिनकी तलाश की जा रही है। रेलवे अटेंडेंट की मदद से एमडी तस्करी का यह पूरा नेक्सस ऑपरेट किया जा रहा था। इस कार्रवाई के दौरान करीब 24 लाख रूपयों की एमडी बरामद हुई थी। संगठित गुनहगारी होने के चलते इस टोली पर अब मकोका के तहत कार्रवाई की गई है। 

नागपुर क्राइम ब्रांच के एनडीपीएस दस्ते ने गोपनीय जानकारी मिलने के बाद अजनि रेलवे  क्वार्टर परिसर में छापा मार कर 9 मार्च को दो आरोपियों को एमडी तस्करी करते हुए  गिरफ्तार किया था। इस कार्रवाई के दौरान 241 ग्राम एमडी भी पुलिस के हाथ लगी  जिसकी कीमत करीब 24  लाख रुपए थी।

आतिश बागडे रेलवे में अटेंडेंट के रूप में काम करता है तथा अजनी रेलवे क्वाटर परिसर में अपने भाई के पास ही रहता है जो की रेलवे में कर्मचारी है। जबकि इस कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार दूसरा आरोपी गौरव कटारे है जो की पांचपावली परिसर में रहता है।

बताया जा रहा है कि इस छापामार कार्रवाई के दौरान चार अन्य आरोपियों विशाल मेश्राम, विक्रांत मेश्राम, शुभम खापेकर और यश  माथनीकर मौके से फरार हो गए थे। जांच के दौरान पुलिस ने इस मामले में यश माथनीकर और शुभम खापेकर को भी गिरफ्तार किया है। जबकि इस गिरोह के मुखिया मेश्राम बंधु अभी भी फरार है, जिनकी तलाश की जारी है।

इस पूरे गिरोह के खिलाफ नागपुर शहर में 46 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं जिसमें हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती जैसी गंभीर घटनाओं का समावेश है। संगठित गुनेहगारी होने के चलते ही अब इस पूरी टोली के खिलाफ मकोका के तहत कार्रवाई की गई है।