logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: पैसों के विवाद के चलते अपने ही दोस्त की पत्थर से कुचलकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार


नागपुर: शहर के अजनी पुलिस थाना अंतर्गत एक अपराधी ने पैसों के विवाद के चलते अपने ही दोस्त की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। इस हत्या के बाद हालांकि आरोपी पुलिस थाने पहुंच गया और आत्म समर्पण कर दिया। बताया जा रहा है कि 2 महीने पहले ही यह अपराधी हत्या के एक मामले में जेल से छूटकर बाहर आया था।

अजनी पुलिस थाना अंतर्गत रेलवे क्वाटर परिसर स्थित अविनाश ग्राउंड के पास बीती रात यह हत्या की वारदात हुई। मृतक महालगी नगर निवासी कुलदीप चव्हाण था जिसकी हत्या आरोपी रीचेश सिकलवार ने पत्थर से कुचलकर की थी। कुलदीप और रिचेश की पुरानी जान पहचान है और वे दोनों दोस्त हैं। इन दोनों को ही शराब पीने की लत थी।

दो महीने पहले ही रिचेश नंदनवन के एक हत्या के मामले में जेल से छूट कर बाहर आया है।उसके बाद से ही वह कुलदीप को पैसे मांग रहा था। दरअसल कुलदीप भी अपराधिक प्रवृत्ति का  था चोरी और राइट जैसे मामले उसके खिलाफ दर्ज हैं।बीती रात भी इन दोनों ने साथ में बैठकर शराब पी और बाद में रिचेश ने कुलदीप से पैसों के लिए विवाद किया। बाद में पत्थर से कुलदीप का सिर कुचल कर उसकी हत्या कर दी।

हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद रिचेश अजनी पुलिस थाने पहुंच गया और हत्या करने की बात पुलिस को बताई। बाद में पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर कुलदीप के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेजा और हत्या के तहत मामला दर्ज कर आरोपी रिचेश को गिरफ्तार कर लिया। अजनी पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।