logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: ऑपरेशन यू-टर्न' का असर:18 दिनों में 636 नशेड़ी ड्राइवरों पर कार्रवाई


नागपुर: शहर  में शराब पीकर गाड़ी चलाने से होने वाली दुर्घटनाओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए, पुलिस आयुक्तालय के निर्देश पर यातायात विभाग ने 'ऑपरेशन यू-टर्न' नामक एक विशेष अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत, केवल 18 दिनों में 636 नशे में धुत वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है, जिससे उनका नशा उतर गया है।

यातायात पुलिस ने शहर में 10 अलग-अलग स्थानों पर नाकाबंदी कर यह कार्रवाई की। इस कार्रवाई में इंदोरा क्षेत्र में सर्वाधिक 94 वाहन चालकों पर, जबकि कामठी रोड पर 86 वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई। सोनेगांव में 78 और एम.आई.डी.सी. पुलिस थाना क्षेत्र में 77 नशेड़ी वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई है।

इसके अलावा, सदर क्षेत्र में 65, कॉटन मार्केट क्षेत्र में 60, लकड़गंज में 59, अजनी में 56 और सीताबर्डी में 35 वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई। सक्करदरा क्षेत्र में सबसे कम, यानी 26 नशेड़ी वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई दर्ज की गई है।

इस साल यातायात विभाग ने अब तक कुल 1324 नशेड़ी वाहन चालकों पर कार्रवाई की है। खास बात यह है कि इनमें से लगभग आधी, यानी 663 कार्रवाइयां 'ऑपरेशन यू-टर्न' शुरू होने के बाद से 18 दिनों में की गई हैं। उम्मीद है कि इस अभियान से शहर में यातायात नियमों का पालन बढ़ेगा।