logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: बेटी को परेशान कर रहे युवक को पिता ने लगाई फटकार, आरोपी ने बीच चौक उतारा मौत के घाट; इलाके में दहशत का माहौल


नागपुर: नागपुर के इमामवाड़ा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जाटतरोड़ी परिसर में बुधवार दोपहर को दिनदहाड़े एक व्यक्ति की खंजर घोंपकर निर्मम हत्या कर दी गई। इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और नागरिकों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। पुलिस ने हत्या के तहत मामला दर्ज किया है और आरोपियों की तलाश कर रही हैं।

इमामबाड़ा पुलिस थाने के जाट तरोड़ी स्थित चौकी के ठीक सामने बुधवार दोपहर हत्या की यह वारदात हुई। मृतक की पहचान 53 वर्षीय नरेश वालदे के रूप में हुई है, जो पेंटिंग का काम करते थे और अपने परिवार के साथ रहते थे। बताया जा रहा है कि वे अपनी लकवाग्रस्त माँ की देखभाल भी करते थे। उनके परिवार में पत्नी और तीन बेटियां हैं।

जानकारी के अनुसार, नरेश को बुधवार दोपहर किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर मिलने के लिए बुलाया था। जब वे अपनी दोपहिया वाहन से जाटतरोड़ी चौकी के पास पहुंचे, तभी एक मोपेड पर सवार दो हमलावरों ने बीच चौक पर उन पर खंजर से ताबड़तोड़ हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए।

बताया जा रहा है कि आरोपी नितेश उर्फ नाना मेश्राम और ईश्वर उर्फ जैकी सोनकुवर हैं, जिनका आपराधिक इतिहास पहले से रहा है। मृतक के परिवार के अनुसार, नाना मेश्राम पिछले चार वर्षों से नरेश की बेटी को परेशान कर रहा था। जब नरेश ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी।

हत्या से एक दिन पहले ही रात के समय नरेश के घर पर कुछ अज्ञात लोगों ने पत्थरबाजी की थी, जिसकी शिकायत इमामवाड़ा पुलिस थाने में की गई थी, लेकिन आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। अब इस निर्मम हत्या के बाद पुलिस हरकत में आई है और आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। इस घटना के बाद से क्षेत्र में भारी तनाव का माहौल है और स्थानीय लोग कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।