logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: सिविल सेवा परीक्षा में हुआ फेल, परभणी के युवक ने नागपुर में लगाई आत्महत्या


नागपुर: आई.ए.एस. या आई पी एस बनने की चाहत पुरी नहीं होने के चलते परभणी निवासी एक युवक ने नागपुर के  एक होटल के कमरे में खुदकुशी कर ली। पुलिस को होटल के कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें युवक ने खुद के खुदकुशी किए जाने का उल्लेख किया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया है और इस मामले में आगे की जांच कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक 25 वर्षीय परभणी के गंगाखेड स्थित वर्मानगर निवासी शुभम कांबले बताया जा रहा है। शुभम 24 नवंबर को अचानक अपने घर से लापता हो गया था जिसके बाद उसके परिजनों ने गंगाखेड पुलिस थाने में उसके गुमशुदा होने की शिकायत दर्ज करवाई थी।

25 नवंबर की सुबह शुभम सीए.रोड स्थित होटल राजहंस में पहुंचा जहां उसने अपने मित्र से मिलने की बात कर होटल में कमरा बुक किया था। 27 नवंबर की शाम को होटल के रिसेप्शन काउंटर पर परभणी पुलिस थाने से एक फोन आया  जहां शुभम के बारे में पुलिस ने पूछताछ की थी।

होटल के स्टाफ ने जब फोन आने के तुरंत बाद होटल के कमरे में जाकर देखा तो कमरा अंदर से बंद था। कोई भी प्रतिसाद नहीं देने पर इस घटना की जानकारी गणेश पेठ पुलिस को दी गई। पुलिस ने होटल में पहुंचकर कमरे को तोड़कर जब अंदर प्रवेश किया तब शुभम का शव दिखाई दिया जिससे केमिकल की दुर्गंध आ रही थी।

होटल के कमरे की बारीकी से जांच करने पर पुलिस को दो सुसाइड नोट मिले जिसमें पहला सुसाइड नोट उसने पुलिस के नाम लिखा था और आत्महत्या के लिए किसी को भी जिम्मेदार नहीं होने का बताया था। दूसरा सुसाइड नोट उसने अपने परिवार वालों के नाम लिखा जहां यूपीएससी परीक्षा पास नहीं होने का जिक्र था। फिलहाल पुलिस ने शवका पंचनामा कर उसका पोस्टमार्टम करवाया है और इस मामले में आगे की जांच कर रही है।