logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: बेटी के प्रेम विवाह से पिता था नाराज, दोस्त के साथ मिलकर किया किडनैप


नागपुर: बेटी के प्रेम विवाह करने से संतप्त पिता ने भाई और उसके मित्र की मदद से अपनी ही बेटी को अगवा कर लिया । यह घटना नागपुर के गिटिखदान पुलिस थाना अंतर्गत सामने आई हैं जहा पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद 3 लोगो को गिरफ्तार किया गया है और उनके कब्जे से युवती को भी मुक्त कराया  है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित युवती 28 वर्ष की है  औरमुल्तान तेलंगाना की रहने वाली है। वह एक सरकारी कंपनी में काम करती है ।उसका पति हैदराबाद की एक कंपनी में मुख्य कार्यकारी अधिकारी है । इन दोनों के बीच 3 साल से प्रेम सम्बंध थे। जिस के चलते युवक ने युवती के परिजनों के सामने विवाह का प्रस्ताव भी रखा था जिसे परिजनों ने मंजूर नहीं किया था ।

इसके बाद 16 अक्टूबर को इन दोनो ने प्रेम विवाह कर लियाऔर शादी के बाद ये दोनों गिटीखदान पुलिस थाना अंतर्गत रहने आ गये। मंगलवार शाम पति-पत्नी किराना दुकान से सामान लाने के लिए जा रहे थे उसी दौरान एक कार में कुछ लोगों ने युवती का जबरदस्ती अपहरण कर लिया।

युवक ने इसकी शिकायत  पुलिस से की थी  मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटना स्थल से मिले CCTV फुटेज से मिले सुराग के बाद गाडी का नंबर पता किया और बाद में बल्लारशाह के पास चंद्रपुर पुलिस की मदद से 3 लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से युवती को रेस्क्यू उदास  किया गया है। बताया जा रहा है कि युवती का अपहरण उसके पिता ने ही किया था।

देखें वीडियो: