logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: लालगंज परिसर में स्थित कपडे की दूकान में लगी आग, लाखों का माल जलकर ख़ाक


नागपुर: नागपुर के लालगंज परिसर स्थित राउत चौक के पास गुरुवार दोपहर एक रेडीमेड गारमेंट दुकान में  भीषण आग लगने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। शॉर्ट सर्किट से लगी इस आग को दमकल विभाग की तत्परता से बुझा लिया गया, हालांकि तब तक लाखों रुपये का माल जलकर राख हो चुका था। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

लालगंज के राउत चौक पर प्रथमेश गारमेंट नाम से कपड़ों की दुकान है। गुरुवार दोपहर करीब 12:15 बजे के दरमियान शॉर्ट सर्किट की वजह से इस दुकान में अचानक आग लग गई। दुकान में रेडीमेड कपड़े होने की वजह से देखते ही देखते चंद मिनट में इस आग ने भयानक रूप ले लिया। इसके तुरंत इस घटना की जानकारी अग्निशमन दस्ते को दी गई।

अग्निशमन के लकड़गंज कलमना गंजीपेठ और सुगत नगर फायर स्टेशनों  से पहुंची चार गाड़ियों ने कड़ी मस्कत के बाद इस आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक दुकान में रखा करीब 15 लाख रूपयों से अधिक का माल जलकर खाक हो गया। यह दुकान रिहाईसी परिसर में थी जिसके चलते इस आग के आसपास के घरों में भी फैलने का अंदेशा था। हालांकि अग्निशमन की टीम ने तत्परता दिखाते हुए इस आग को अन्य इमारतों में फैलने  से रोक लिया जिसके चलते बड़ी अनहोनी टल गई। इस आग  में कोई भी जीवित हानि नहीं हुई है और शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की प्राथमिक जानकारी है।