logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: मौदा में खेतों से गेहूं चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार


नागपुर: मौदा तहसील के गुमथला निवासी रोशन हुसैन शेख के खेत से अज्ञात चोरों द्वारा 53 हजार रुपये मूल्य के 35 कट्टा गेहूं चोरी करने की घटना सामने आई थी। शिकायत मिलने पर मौदा पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और डीबी टीम ने जांच कर सिवनी (मध्यप्रदेश) निवासी रामप्रसाद राय और बालाघाट निवासी राहुल पड़वा को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में आरोपियों ने कटंगी से महिंद्रा बोलेरो वाहन चोरी कर गुमथला और महालगांव परिसर में तीन अलग-अलग स्थानों से कृषि उपज चोरी करने की बात कबूल की।

पुलिस ने उनकी निशानदेही पर 95 कट्टे कृषि उपज और बोलेरो पिकअप समेत कुल 4 लाख 86 हजार रुपये का माल जब्त कर लिया।पुलिस ने चोरी का सामान खरीदने वाले आरोपी विठूबाबा बलिराम माटे को भी हिरासत में लिया है।फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।