logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: गांजे की लत ने बनाया चोर, 24 घंटे में धंतोली पुलिस ने दबोचा


नागपुर: शहर में गांजे की लत के चलते चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर चोर और उसके नाबालिग साथी को धंतोली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चौंकाने वाली बात यह रही कि आरोपियों ने मिलकर विवेकानंद नगर स्थित एक रिटायर्ड एयरफोर्स अधिकारी के घर में चोरी की थी और पुलिस ने महज 24 घंटे में इस गुत्थी को सुलझाते हुए करीब साढ़े 9 लाख रुपये का माल भी बरामद कर लिया। हालांकि, इस गिरोह का एक और नाबालिग साथी अब भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

धंतोली पुलिस थाने के विवेकानंद नगर में प्रवीण भास्कर राव हिंगनीकर रहते हैं जो की एयरफोर्स से सेवानिवृत्त हैं। 22 मई को प्रवीण अपने घर को ताला लगाकर पुणे में रहने वाले अपने बेटे से मिलने गए थे। इसी बीच शातिर  चोरों ने उनके घर के पिछले हिस्से से अंदर प्रवेश किया और नगदी तथा सोने चांदी के आभूषण सहित करीब 9 लाख रूपयों के माल पर हाथ साफ कर लिया।

इस मामले की शिकायत मिलने के बाद धंतोली पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान ही उन्हें आरोपियों के कुछ सीसीटीवी फुटेज प्राप्त हुए। इसके बाद पुलिस ने शहर भर में करीब 35 सीसीटीवी कैमरों की जांच कर आरोपियों का पता खंगाल निकला। हालांकि जब पुलिस मुख्य आरोपी विशाल पाटिल के घर कुकड़े लेआउट पहुंची तब वह तो पुलिस के हाथ नहीं लगा परंतु चोरी हुआ हुआ सारा माल पुलिस ने उसके घर से बरामद कर लिया।  

बताया जा रहा है कि विशाल के पिता एक सरकारी कार्यालय में क्लर्क है और विशाल को गांजा पीने की लत है। इससे पहले  वे चंद्रपुर में रहते थे जहां पर भी विशाल ने करीब पांच चोरी के मामलों को अंजाम दिया था।विशाल के गांजा पीने की लत के  चलते ही उसके पिता नागपुर आ गए थे। परंतु यहां पर भी अजनी पुलिस थाना अंतर्गत विशाल ने नशे के लिए दो  और चोरी की वारदातों को अंजाम दिया।  

विवेकानंद नगर में चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद विशाल अपने नाबालिग साथियों के साथ वर्धा में अपने रिश्तेदार के यहां निकल गया था जिसे धंतोली पुलिस ने बाद में हिरासत में लिया है। हालांकि इस मामले में उसका एक नाबालिग साथी अभी भी फरार है जिसकी तलाश जारी है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही चोरी का पर्दाफाश करते हुए करीब साढ़े 9 लाख रूपयों का माल बरामद किया है।