logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर का दिल दहला देने वाला हादसा! कचरा ट्रक ने रौंदी ज़िंदगियाँ; युवक की मौके पर मौत, महिला-बच्चा ICU में जिंदगी से जूझ रहे


नागपुर: नागपुर शहर के वाठोड़ा थाना क्षेत्र स्थित डंपिंग यार्ड के धर्म कांटे के पास शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें कचरा संकलन कर रहे मनपा के ट्रक की चपेट में आने से एक दुपहिया सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठी महिला और एक 12 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तुरंत उपचार के लिए भवानी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

इस दर्दनाक हादसे में मृत हुए युवक की पहचान 20 वर्षीय नितिन पंचेश्वर के रूप में की गई है। घायल महिला की पहचान 40 वर्षीय सारा गाडेकर और बच्चे का नाम आदर्श पाचे बताया जा रहा है। दोनों घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है, जहां महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

घटना उस समय हुई जब मनपा का कचरा संकलन ट्रक डंपिंग यार्ड के पास बने धर्म कांटे की ओर मुड़ा। उसी दौरान तेज रफ्तार में आ रही दुपहिया वाहन ट्रक के पिछले पहिए से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि नितिन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सारा और आदर्श बुरी तरह घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क पर कीचड़ जमा था और ट्रक ने बिना संकेत अचानक मोड़ लिया, जिससे तेज रफ्तार दुपहिया वाहन अनियंत्रित हो गया और हादसा हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही वाठोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। घायल महिला व बच्चे को तुरंत उपचार के लिए पारडी के भवानी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस हृदयविदारक हादसे ने इलाके में शोक का माहौल पैदा कर दिया है।