logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: बंद घर में सेंध लगाकर पांच लाख का सामान किया चोरी, पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार


नागपुर: प्रताप नगर पुलिस ने पांच लाख रुपये चोरी के मामले को सुलझा लिया है। इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में तीन नाबालिग है। टीनू हिरावनी नामक शातिर चोर ने अपने तीन अन्य नाबालिग साथियों के साथ इस वारदात को अंजाम दिया था। इसी के साथ पुलिस ने आरोपियों के पास से साढ़े चार लाख का सामान बरामद किया है।

गजानन नगर निवासी राजू उके के घर बुधवार 26 सितंबर को अज्ञात चोरों ने 1 लाख रुपये की नगदी सहित करीब 5 लाख रुपयों के माल पर हाथ साफ किया था। इस घटना के समय पूरा परिवार बसा स्थित अपने रिश्तेदार के घर जन्मदिन के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गया हुआ था।

इस मामले का पर्दाफाश करने के लिए  फिर एक बार सीसीटीवी कैमरों ने अहम रोल अदा किया। इस वारदात को अंजाम देने से पहले इन शातिर चोरों ने एक बाइक को चोरी किया था और उसके बाद गजानन नगर में राजू  उके के घर चोरी कर दोबारा गाड़ी को चुराई हुई जगह पर ले जाकर रख दिया था । सीसीटीवी कैमरे में आरोपी कैद हुए थे।

हालांकि इन शातिर चोरों ने सीसीटीवी कैमरों को चकमा देने का भी प्रयास किया था। रास्ते में आरोपियों ने अपनी कमीज़ बदल ली थी ताकि पुलिस को उनकी पहचान न हो सके। परंतु पुलिस की तीसरी आंख से वह बच नहीं पाए और सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच करते हुए पुलिस अजनी परिसर में जा पहुंची जहां से इन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

आरोपियों की निशानदेही पर करीब साढ़े 4 लाख रुपये का माल भी बरामद किया गया है। सभी आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है। आरोपियों को माल सहित आगे की कार्रवाई के लिए प्रताप नगर पुलिस के हवाले किया गया है।