logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर जीआरपी ने नकली नोटों के कारोबार में शामिल सात लोगों को किया गिरफ्तार


नागपुर: नागपुर गवर्नमेंट रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने नकली नोटों के कारोबार में शामिल होने के आरोप में पश्चिम बंगाल से पांच और पुणे से दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक महिला भी शामिल है।

एक रिपोर्ट के अनुसार, पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के रहने वाले लखफर मंडल ने अप्रैल की शुरुआत में 500 रुपये के नकली नोट का उपयोग कर नागपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर एक खाद्य पैकेट खरीदने का प्रयास किया था। मंडल ने विक्रेता दिए गए 450 रुपये के साथ भागने का प्रयास किया था। विक्रेता ने मंडल को पकड़ लिया और उसे रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को सौंप दिया। इसके बाद आरपीएफ ने उसे जीआरपी को सौंप दिया।

इसके बाद, एसपी अक्षय शिंदे और वरिष्ठ निरीक्षक मनीषा काशिद के नेतृत्व में, जीआरपी टीम ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले से पांच और पुणे ग्रामीण के चाकन से दो और लोगों को गिरफ्तार किया, उनमें से एक महिला की पहचान शशिकला दाउदकर के रूप में की गई है। जीआरपी टीम ने कुल 70,500 रुपये के नकली नोट जब्त किये हैं।