logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: बिना डिग्री चला रहे थे दवाखाना, महानगर पालिका के स्वास्थ्य विभाग और तहसील पुलिस की संयुक्त कार्रवाई


नागपुर: शहर के अंसार नगर इलाके में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक डॉक्टर की मृत्यु के बाद उनके बेटे और बेटी ने बिना किसी मेडिकल डिग्री के अवैध रूप से दवाखाना चला रखा था। इस फर्जी क्लिनिक का भंडाफोड़ नागपुर महानगर पालिका के स्वास्थ्य विभाग और तहसील पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में हुआ।

डॉक्टर साजिद अंसारी का लगभग डेढ़ साल पहले निधन हो गया था। उनके बाद उनके 23 वर्षीय बेटे जैद अंसारी और बहन समन अंसारी ने बिना किसी मेडिकल प्रमाणपत्र के मरीजों का इलाज शुरू कर दिया। वे दो शिफ्ट में मरीजों को देखते थे और बीपी मशीन, इंजेक्शन, दवाइयां, व सलाइन जैसी चिकित्सीय सामग्री का इस्तेमाल कर रहे थे।

नगर पालिका के स्वास्थ्य विभाग की शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ महाराष्ट्र मेडिकल काउंसिल एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। सरकार ने फर्जी डॉक्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए सभी जिलों में विशेष समितियां गठित की हैं। बावजूद इसके, नागपुर सहित कई इलाकों में बिना डिग्री के इलाज करने वाले फर्जी डॉक्टर सक्रिय हैं। इस तरह की लापरवाही से मरीजों की जान को खतरा बना रहता है।