logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: लेडीज क्लब के पास दो कारों में जोरदार भिड़ंत, छह घायल, तीन बच्चे भी शामिल


नागपुर: नागपुर के सदर पुलिस थाना अंतर्गत लेडिज क्लब चौक पर देर रात दो कारों की आपस में भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में दोनों कारों में सवार करीब 6 लोग घायल हुए हैं जिसमें तीन छोटे बच्चों का भी समावेश है। पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने के बाद घायलों  को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया और कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी।

सदर पुलिस थाने के लेडीज क्लब चौक पर देर रात यह सड़क दुर्घटना हुई ।बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार कार लेडिज क्लब चौक पर दूसरी तरफ से आ रही दूसरी कार से जा टकराई। इस हादसे में दोनों कारों को क्षति पहुची है और एयरबैग खुल जाने के कारण एक कार में सवार लोगों की जान बच पाई। बताया जा रहा है कि इस एक कार में ड्राइवर सहित कुछ लोग सवार थे परंतु इस दुर्घटना के बाद ड्राइवर घायल हुआ जबकि उस कार में बैठे बाकी लोग पीछे से फरार हो गए ,जबकि दूसरी कार में एक ही परिवार अपने बच्चों सहित जा रहा था।

इस दुर्घटना में कार में सवार पांच लोग घायल हुए जिसमें तीन छोटे बच्चे भी शामिल हैं । इस हादसे के बाद कुछ देर के लिए चौक में अफरा तफरी का माहौल रहा और पुलिस भी सीमा विवाद में उलझती नजर आई। दरअसल जिस जगह पर यह हादसा हुआ यह सीमा तीन पुलिस थाना अंतर्गत का क्षेत्र है। बाद में सदर पुलिस थाने में देर रात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और आगे की जांच की जा रही है.