logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: तीन वाहनों में हुई जोरदार भिड़ंत, तीन घायल; अजनी रेलवे स्टेशन के सामने की घटना


नागपुर: शहर के अजनी रेलवे स्टेशन के पास बीती रात तीन वाहनों की आपस में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एंबुलेंस चालक सहित तीन लोग घायल हुए हैं। इस दुर्घटना के बाद सड़क पर दोनों और गाड़ियों का जाम लग गया. पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात राहटे चौक से कांग्रेस नगर की तरफ जाने वाले सड़क मार्ग की टर्निंग पर यह हादसा हुआ। एंबुलेंस के चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से अपना वाहन चला कर ओवरटेक करने का प्रयास किया था और इसी चक्कर में उसने सड़क से चल रहे बाइक चालक को उड़ा दिया। उसी समय दूसरी तरफ से एसटी बस आ रही थी और उसने एंबुलेंस को टक्कर मार दी।

इस हादसे में एंबुलेंस के सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और एंबुलेंस का चालक शिव कुमार तथा उसका  सहयोगी इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया। इस हादसे में दो अन्य लोग और घायल होने की जानकारी है। धंतोली पुलिस ने मामला दर्ज किया है और आगे की जांच कर रही है।