logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: रामटेक के पास महामार्ग पर भीषण हादसा ... ट्रैवल्स ने बाइक को मारी टक्कर , शख्स की मौत


नागपुर: नागपुर-जबलपुर राष्ट्रीय महामार्ग पर मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से नाराज ग्रामीणों ने राष्ट्रीय महामार्ग क्रमांक को जाम कर अपना आक्रोश व्यक्त किया।

यह दर्दनाक घटना नागपुर जिले की पारशिवनी तहसील के अंतर्गत आने वाले नयाकुंड गांव की है। जानकारी के अनुसार, रमेश बिराताल नामक युवक अपने गांव से देवलापार श्रमिकों को भुगतान देने के लिए मोटरसाइकिल से निकले थे। इसी दौरान मध्यप्रदेश के बालाघाट जा रही एक निजी ट्रैवल्स बस ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि रमेश बिराताल का शव लगभग 100 मीटर तक घसीटता चला गया। घटना के बाद बस चालक वाहन वहीं छोड़कर फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद भी रामटेक पुलिस डेढ़ घंटे तक मौके पर नहीं पहुंची, जिससे गुस्साए नागरिकों ने राष्ट्रीय महामार्ग क्रमांक को पूरी तरह जाम कर दिया। बाद में पुलिस के हस्तक्षेप और आश्वासन के बाद यातायात सामान्य किया गया। इस हादसे से स्थानीय नागरिकों में भारी रोष है और उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि दोषी चालक को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।